AUS vs PAK 2nd Test : पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करेंगे मिशेल स्वेपसन, ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 की घोषणा की
कराची। लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन पाकिस्तान के खिलाफ यहां शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलियाई टीम में पदार्पण करेंगे। स्वेपसन ने ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के साथ पांच साल पहले दौरा किया था लेकिन वह अंतिम एकादश में जगह नहीं बना सके थे। Our Aussie men's Test team will debut a frontline leg-spinner …
कराची। लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन पाकिस्तान के खिलाफ यहां शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलियाई टीम में पदार्पण करेंगे। स्वेपसन ने ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के साथ पांच साल पहले दौरा किया था लेकिन वह अंतिम एकादश में जगह नहीं बना सके थे।
Our Aussie men's Test team will debut a frontline leg-spinner for the first time since 2009!
Congratulations, Sweppo ? #PAKvAUS pic.twitter.com/AG50pkkeGc
— Cricket Australia (@CricketAus) March 11, 2022
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा ,” वह अच्छे प्रदर्शन को बेताब है और हम सब भी । वह भले ही खेल नहीं पाया हो लेकिन टीम का हिस्सा रहा है। हमें खुशी है कि उसे मौका मिल रहा है।” वह टीम में जोश हेजलवुड की जगह लेंगे। रावलपिंडी की सपाट पिच पर पहला टेस्ट ड्रॉ खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में यही बदलाव किया गया है।
It'll be a long awaited Baggy Green presentation for @mitchswepson in Karachi tomorrow! #PAKvAUS pic.twitter.com/A1ZQNGGizF
— Cricket Australia (@CricketAus) March 11, 2022
रावलपिंडी स्टेडियम की पिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने औसत से नीचे करार दिया है। दूसरे टेस्ट के लिये भी धीमी और नीची उछाल वाली पिच बनाई गई है । स्वीपसन ने 51 प्रथम श्रेणी मैचों में 33 . 45 की औसत से 154 विकेट लिये हैं। रावलपिंडी में अनुभवी आफ स्पिनर नाथन लियोन 78 ओवर डालने के बाद एक ही विकेट ले सके थे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली और फहीम अशरफ अब फिट हैं और चयन के लिये उपलब्ध भी।
अशरफ कोरोना संक्रमण के शिकार थे लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है। कप्तान बाबर आजम ने यह नहीं बताया कि दोनों अंतिम एकादश में होंगे या नहीं। अगर इन दोनों को मौका मिलता है तो तेज गेंदबाज नसीम शाह और हरफनमौला इफ्तिखार अहमद को बाहर रहना होगा।
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग-1
पैट कमिंस (कप्तान) डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, मिशेल स्वेपसन
ये भी पढ़ें : नाओमी ओसाका ने Sloane Stephens को हराकर इंडियन वेल्स में की वापसी
