हरदोई: दो पशु तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक में मिले 45 गोवंश
हरदोई। अंतरराज्यीय गौ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इस दौरान ट्रक के अंदर बुरी तरह रस्सियों में भरे 45 गोवंश भी बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना सुरसा क्षेत्र अंतर्गत गहरोई गांव में कुछ लोगों द्वारा ट्रकों में जानवर लादने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर थानाध्यक्ष सुरसा सहित भारी पुलिस …
हरदोई। अंतरराज्यीय गौ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इस दौरान ट्रक के अंदर बुरी तरह रस्सियों में भरे 45 गोवंश भी बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना सुरसा क्षेत्र अंतर्गत गहरोई गांव में कुछ लोगों द्वारा ट्रकों में जानवर लादने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर थानाध्यक्ष सुरसा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
पुलिस को आता देख वहां मौजूद लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें पुलिस वाले बाल बाल बच गए पुलिस ने फायरिंग करने वाले मकबूल को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वहां से दो ट्रक बरामद किए। एक ट्रक में 23 गोवंश और दूसरे ट्रक में 22 गोवंश रस्सियों में बुरी तरह बंधे हुए थे पुलिस टीम को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे लेकिन पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए मकबूल पुत्र लाल मोहम्मद निवासी प्रेम नगर नांगलोई दिल्ली तथा खलील निवासी अजीम नगर थाना रामपुर हैं। वहीं ट्रक मालिक यामीन व दूसरे ट्रक का मालिक व चालक साजिद निवासी बादशाहपुर गुड़गांव हरियाणा भागने में सफल है। इनके 2-3 साथी अन्य थे। वह मौके से भाग गए।
पकड़े गए गौ तस्करों के पास से एक तमंचा कारतूस भी बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों ने बताया कि यह लोग स्थानीय लोगों को कुछ पैसे देकर गोवंशो को एकत्रित करवाते हैं तथा ट्रक में लादकर बिहार और पश्चिम बंगाल में बेच देते हैं। आरोपियों ने बताया कि उनका यह काम काफी समय से चल रहा है।
