पीलीभीत: काउंटडाउन स्टार्ट, अब तेरा क्या होगा कालिया…
पीलीभीत, अमृत विचार। साल 1975 में 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म शोले के किरदार गब्बर सिंह की ओर से कहा गया डायलॉग अब तेरा क्या होगा कालिया…दशकों से लोगों की जुबां पर है। मगर, एक दिन पूर्व हुई मतगणना के बाद तराई में कमल खिलते ही सदर विधायक संजय सिंह गंगवार के भाई विजय …
पीलीभीत, अमृत विचार। साल 1975 में 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म शोले के किरदार गब्बर सिंह की ओर से कहा गया डायलॉग अब तेरा क्या होगा कालिया…दशकों से लोगों की जुबां पर है। मगर, एक दिन पूर्व हुई मतगणना के बाद तराई में कमल खिलते ही सदर विधायक संजय सिंह गंगवार के भाई विजय सिंह गंगवार की ओर से इस डायलॉग को पोस्ट किया गया तो खलबली मच गई है। फिल्म में कालिया की भूमिका तो सभी को पता थी…मगर राजनीति में ये किरदार आखिर कौन निभा गया? यह इशारा किसकी ओर है? इसकी अटकलों ने तेजी पकड़ ली है। हर कोई अपने-अपने कयास लगाता दिखाई दिया।
ये भी पढ़े-
महाराष्ट्र में भी भाजपा 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी- देवेंद्र फडणवीस
