गंगूबाई काठियावाड़ी के ‘शिकायत’ गाने को खास मानती हैं हुमा कुरैशी, बताई वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के ‘शिकायत’ गाना को खास मानती हैं। एक्ट्रेस को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के ‘शिकायत’ गाने के लिए काफी सराहना मिल रही है। हुमा कुरैशी, संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं। हुमा ने कहा, ”मैंने पूरी प्रक्रिया और गाने में लिए …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के ‘शिकायत’ गाना को खास मानती हैं। एक्ट्रेस को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के ‘शिकायत’ गाने के लिए काफी सराहना मिल रही है। हुमा कुरैशी, संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं।

हुमा ने कहा, ”मैंने पूरी प्रक्रिया और गाने में लिए संजय सर के दृष्टिकोण का आनंद लिया। शिकायत गाना मेरे लिए बहुत खास है।” गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ठ की मुख्य भूमिका है। फिल्म में आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका में है।

फिल्म मुंबई के कमाठीपुरा के एक वेश्यालय की मैडम गंगूबाई कोठेवाली के जीवन से प्रेरित है और हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक अध्याय पर आधारित है।

पढ़ें-मध्यप्रदेश: ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो वाहनों को रौंदा, तीन लोगों की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार