हरदोई: संदिग्ध अवस्था में हुई दो किशोरियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। अलग-अलग दो किशोरियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस बारे में उनके घर वाले कुछ भी बोलने से कतरा रहें हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। बताते है कि टड़ियावां थाने के बरुआ गांव निवासी श्रीकृष्ण की …
हरदोई। अलग-अलग दो किशोरियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस बारे में उनके घर वाले कुछ भी बोलने से कतरा रहें हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
बताते है कि टड़ियावां थाने के बरुआ गांव निवासी श्रीकृष्ण की 18 वर्षीय पुत्री सकीना अपनी दो बहनों में छोटी थी। वह घरेलू काम-काज में बराबर का हाथ बंटाती थी। गुरुवार की देर शाम सकीना की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घर वाले अंतिम संस्कार के लिए शव ले जा रहे थे।इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने इस बारे में पुलिस को खबर कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। हालांकि उसके पिता श्रीकृष्ण का कहना है कि उसकी बेटी बीमार चल रही थी। इसी के चलते उसकी मौत हुई। जबकि गांव वाले इससे इत्तेफाक नहीं रख रहें हैं। इसी तरह मझिला थाने के हुइला मजरा गौरिया निवासी गंगाराम की 16 वर्षीय पुत्री सरोजनी ने शुक्रवार की सुबह गांव के दक्षिण अपने ही खेत पर खड़े आम के पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। उसने दुपट्टे से फांसी लगाई।
इस बारे में बताया गया है कि गंगाराम आगरा में मज़दूरी करता है।उसकी चार बेटियां और दो बेटे हैं। सरोजनी बहनों में छोटी थी। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। फिलहाल घर वाले इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
पढ़ें- मणिपुर के सीएम ने दिया इस्तीफा, कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में करेंगे काम
