अयोध्या: सावधान! छेने पर लगी चाइनीज क्रीम कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत
अयोध्या। होली में मिठाई खाने और खिलाने का इरादा है तो आपको सावधान रहना होगा। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ना सिर्फ नकली मावे से तैयार मिठाइयां बाजारों में भरी पड़ी हैं, बल्कि इन्हें सजाने के लिए क्रीम भी चाइना निर्मित खतरनाक पदार्थों से तैयार की जा रही हैं, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक …
अयोध्या। होली में मिठाई खाने और खिलाने का इरादा है तो आपको सावधान रहना होगा। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ना सिर्फ नकली मावे से तैयार मिठाइयां बाजारों में भरी पड़ी हैं, बल्कि इन्हें सजाने के लिए क्रीम भी चाइना निर्मित खतरनाक पदार्थों से तैयार की जा रही हैं, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक हैं।
दुकानों से मासिक वसूली होने का फायदा जिले के मिष्ठान कारोबारी उठा रहे हैं, जितना बड़ा दुकानदार उतनी ही ज्यादा खतरनाक मिलावट करता है। ग्रामीण क्षेत्रों की बाजार नगर पंचायत सुचितागंज, ड्योढ़ी बाजार, संजय गंज, बड़ागांव, जहीरगंज, मुबारक गंज, पूरे तीरथ कांटा सहित हाईवे तक से सटी हाई-फाई मिठाई की दुकानों में उपभोक्ताओं को खाने योग्य मिठाई मिल जाये तो यह भाग्य की बात होगी। अधिकांश दुकानों पर कानपुर से आने वाले नकली मावे से बनी मिठाई भरपूर मात्रा भरी पड़ी है। सूत्र बताते हैं कि छेने की मिठाई पर सजाई जाने वाली क्रीम को चाइना से आने वाले विशेष पदार्थ से तैयार कर बनाया जाता है।
ढाई सौ ग्राम चाइना पाउडर को गरम करने के बाद लगभग 200 ग्राम क्रीम तैयार होती है, जिसकी चमक सिल्वर जैसी साफ तौर से नजर आएगी। क्रीम में मिठास पैदा करने के लिये चीनी अलग से मिलाया जाती है।
खाद्य पदार्थ परीक्षण कर्ताओं की मानें तो यह क्रीम बनाने का जो पाउडर आता है, वह चाइना के पत्तों को पीसकर तैयार होता है, जो शरीर में मिठाई के साथ पहुंचने से अनेकों प्रकार की बीमारी को पैदा करता है। फूड इंस्पेक्टर सम्राट श्रीवास्तव ने बताया टीम गठित कर ली गई है। 12 मार्च के बाद अभियान चलाकर दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-गोवा मंत्रिमंडल ने 14 मार्च को विधानसभा भंग करने की सिफारिश का लिया निर्णय
