बलिया में भाजपा ने दो सीटों पर मारी बाजी, लोग बोले- सरकार की योजनाओं की हुई जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। यूपी के बलिया जिले में भाजपा को दो सीट मिलने के बाद भी जगह-जगह जश्न का माहौल रहा। समर्थकों का कहना था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई। इसी बात से खुशी है। बैरिया के निवासी भाजपा कार्यकर्ता रवींद्र सिंह, मनीष सिंह, सुशील चौबे आदि ने कहा कि यह सरकार की जन …

बलिया। यूपी के बलिया जिले में भाजपा को दो सीट मिलने के बाद भी जगह-जगह जश्न का माहौल रहा। समर्थकों का कहना था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई। इसी बात से खुशी है। बैरिया के निवासी भाजपा कार्यकर्ता रवींद्र सिंह, मनीष सिंह, सुशील चौबे आदि ने कहा कि यह सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जीत हुई है।

सरकार आपदा की घड़ी में गरीबों का सहारा बनी है। कई योजनाएं गरीब वर्ग के लिए वरदान साबित हुई है। सरकार की वापसी का यही मूल मंत्र है। बता दें कि 2017 के चुनाव में यहां पर बीजेपी का जलवा था लेकिन इस बार बीजेपी को दो सीटों से संतोष करना पड़ा है। पिछले चुनाव में बीजेपी को यहां पर पांच सीटों पर जीत मिली थी। वहीं एक सीट पर सपा तो दूसरी पर बसपा ने बाजी मारी थी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सावधान! छेने पर लगी चाइनीज क्रीम कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत

संबंधित समाचार