मुरादाबाद : महिला को प्रेमजाल में फंसाकर किया शारीरिक शोषण
मुरादाबाद, अमृत विचार। पति से अलग रही महिला को आरोपी ने सब्जबाग दिखाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। एक बेटी भी पैदा हो गई। बाद में आरोपी ने मासूम बेटी को भी बेचने की कोशिश की। विरोध पर महिला को जान से मारने का प्रयास किया। एसएसपी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पति से अलग रही महिला को आरोपी ने सब्जबाग दिखाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। एक बेटी भी पैदा हो गई। बाद में आरोपी ने मासूम बेटी को भी बेचने की कोशिश की। विरोध पर महिला को जान से मारने का प्रयास किया। एसएसपी ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मझोला थानाक्षेत्र के काशीरामनगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एसएसपी को बताया कि करीब पांच साल पहले पति से तलाक हो चुका है। वह अपनी दो बेटियों के साथ किराये के मकान में रहती है। काशीरामनगर निवासी एक युवक का पीड़िता के घर आना-जाना था। आरोपी ने सब्जबाग दिखाकर महिला से नजदीकियां बढ़ा लीं। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। आरोपी के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह उसकी शादी कहीं और करने की बात कहने लगे। इसके बाद भी आरोपी उसके पास आता रहा। पीड़िता के अनुसार आरोपी के संसर्ग से उसे एक बेटी भी पैदा हुई।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी और उसके परिजन बेटी को मारकर दूसरी शादी करने की बात कहने लगे। आरोपियों ने महिला को उसकी तीनों बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता आरोपी के साथ किराये पर कमरा लेकर रहने लगी। वहां आरोपी नशीली चाय पिलाकर पीड़िता के साथ अक्सर अप्राकृतिक संबंध बनाता था। करीब दो माह पूर्व आरोपी ने गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की।
उसने किसी तरह खुद को बचाया। इस दौरान आरोपी उसकी मासूम बेटी को गोद में उठाकर भाग निकला। पीड़िता ने पीछा किया तो देखा कि रेलवे लाइन के पास वह एक व्यक्ति से पैसे लेकर उसकी मासूम बेटी को उसे सौंप रहा था। उसने किसी तरह अपनी बेटी को उससे छीन लिया और घर ले आई। बताया कि अब आरोपी के परिजन उसकी शादी कहीं और कराने की तैयारी कर रहे हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने इंस्पेक्टर मझोला को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
