बरेली: गुर्दे की देखभाल से सेहतमंद रहेगा स्वास्थ्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के केशलता कॉलेज ऑफ फार्मेसी विभाग में गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग की सह-अध्यापक जीवन चंद पांडेय ने छात्र-छात्राओं को बताया कि हर वर्ष विश्व किडनी दिवस मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस वर्ष 17वीं वर्षगांठ मनाई जा रही …

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के केशलता कॉलेज ऑफ फार्मेसी विभाग में गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग की सह-अध्यापक जीवन चंद पांडेय ने छात्र-छात्राओं को बताया कि हर वर्ष विश्व किडनी दिवस मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस वर्ष 17वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसकी शुरूआत वर्ष 2006 में किडनी संबंधी बीमारियों के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी एवं इंटरनेशनल फेडेरशन ऑफ किडनी फाउंडेशन की एक संयुक्त पहल के बाद हुई।

इसका उद्देश्य है कि किडनी की देखभाल और इससे संबंधित रोगों से लोगों को जागरूक करना। इस दौरान फार्मेसी विभाग के प्रधानाचार्य डॉ पंकज मिश्रा, सह-अध्यापक सृष्टि कटियार, सुगंधा सिंह, वर्षा सैनी, लक्ष्मी गंगवार, धनुष्मिता, जगमोहन गंगवार , प्रिया लोहिया, सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार