यूपी चुनाव: केशव मौर्य केंद्र में बनेंगे मंत्री, दिनेश शर्मा भी नहीं बनेंगे डिप्टी सीएम
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। सरकार गठन से पूर्व संवैधानिक औपचारिकताओं पूरी करने के तैयारी शुक्रवार से तेज हो गई है। इन सबके बीच नई सरकार में किन पुराने मंत्रियों को मौका मिलेगा इसको लेकर दावे किए जाने लगे हैं, वहीं …
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। सरकार गठन से पूर्व संवैधानिक औपचारिकताओं पूरी करने के तैयारी शुक्रवार से तेज हो गई है। इन सबके बीच नई सरकार में किन पुराने मंत्रियों को मौका मिलेगा इसको लेकर दावे किए जाने लगे हैं, वहीं किन नए चेहरों को योगी सरकार में कितनी अहम जिम्मेदारी मिलेगी। इसको लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक मौजूदा योगी सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिलेगी। केशव प्रसाद मौर्य को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है, वहीं डॉ. दिनेश शर्मा को भी कहीं और समायोजित किया जा सकता है। पिछली सरकार में जिन मंत्रियों का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा अथवा जो चेहरे विवादों में घिरे रहे, उनको भी मंत्रिमंडल में शायद ही शामिल किया जाए।
पार्टी के पुराने चेहरे चुनाव जीतने में भले सफल हो गए लेकिन अपने जिलों में संगठन को मजबूती ने दे पाने वाले विधायकों को भी पार्टी इस बार कैबिनेट में नहीं शामिल किया जाएगा। शाहजहांपुर से नौवीं बार विधायक बने सुरेश खन्ना को विधानसभाध्यक्ष बनाया जा सकता है। विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा को भी इस बार बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पूर्व आईपीएस और कन्नौज से विधायक असीम अरुण और ईडी के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर और सरोजनी नगर से विधायक राजेश्वर सिंह जैसे नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में स्थान मिलना तया है।
युवा चेहरों में नोयडा से दोबारा विधायक बने पंकज सिंह और देवरिया सदर से पहली बार चुनकर आए शलभमणि त्रिपाठी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा आगरा से नवनिर्वाचित विधायक बेबीरानी मौर्य को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। गोरखपुर की चिल्लूपार विधानसभा सीट से विधायक बने राजेश त्रिपाठी को भी योगी सरकार के मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है।
अपना दल से तीन और निषाद पार्टी से बनेंगे दो मंत्री
योगी सरकार में इस बार निषाद पार्टी के कोटे से दो मंत्री बनाए जाएंगे। इस अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के अलावा एक और विधायक को योगी मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है। इसके अलावा अपना दल के कोटे से भी तीन मंत्री बनने के आसार है।
इन पुराने चेहरों को फिर कैबिनेट में मिल सकता है स्थान
सतीश महाना ( कानपुर महाराजपुर ), बृजेश पाठक ( लखनऊ कैंट ), सिद्धार्थ नाथ सिंह ( इलाहाबाद पश्चिम ), नंद गोपाल गुप्ता (इलाहाबाद दक्षिण ) , श्रीकांत शर्मा ( मथुरा ), आशुतोष टंडन ( लखनऊ पूर्व ), नीलकंठ तिवारी ( वाराणसी पूर्व ), नितिन अग्रवाल (हरदोई), अदिति सिंह (रायबरेली )।
यह भी पढ़े:-मथुरा: राधारानी की नगरी बरसाना में मची लट्ठमार होली की धूम
