लखीमपुर-खीरी: घर बंद कर बाहर जाएं तो थाने पर बताएं पुलिस करेगी निगरानी
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। अक्सर बंद घरों को चोर निशाना बनाकर नगदी-जेवर समेत उसमे रखा लाखों रुपये का माल साफ कर देते हैं। घटना का पता तब चलता है जब परिवार के लोग पहुंचते हैं। बंद घरों में चोरी की होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीओ सिटी ने पहल की है। उन्होंने लोगों …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। अक्सर बंद घरों को चोर निशाना बनाकर नगदी-जेवर समेत उसमे रखा लाखों रुपये का माल साफ कर देते हैं। घटना का पता तब चलता है जब परिवार के लोग पहुंचते हैं। बंद घरों में चोरी की होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीओ सिटी ने पहल की है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि वह घर बंद कर होली या गर्मियों की छुट्टी में कहीं घूमने या किसी अन्य काम से जा रहे हैं तो इसकी सूचना संबंधित थाना या पुलिस चौकी को दें। ताकि पुलिस आपके घर पर नजर रख सके।
होली का त्योहार नजदीक आते ही अपराधी सक्रिय हो जाते हैं और चोरी, लूट, छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पिछले दिनों में सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर सहित आसपास के इलाकों में हुई चोरी, छिनैती, चेन स्नेचिंग आदि की घटनाएं इस बात की साक्षी हैं। पांच दिन पहले शहर के गोला रोड़ स्थित एक डॉक्टर के घर घुसे चोर 90 हजार रुपये की नगदी और करीब 18 लाख के जेवर चोरी कर ले गए थे। होली त्योहार पर तमाम लोग अपने घरों पर ताले डालकर या तो त्योहार मनाने पैतृक घरों पर चले जाते हैं या फिर घूमने। घरों पर किसी के न होने का चोर लाभ उठाते हुए अपना निशाना बना लेते है और जीवन भर की रखी कमाई पर हाथ साफ कर जाते हैं।
होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर में चोरी, छिनैती व लूट की घटनाएं बढ़ गयी हैं। बन्द मकान में होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने नई पहल की है। यह पहल होली के त्योहार और गर्मियों में पड़ने वाली छुट्टियों को लेकर की गई है। यदि आप घर बन्द कर कहीं बाहर जा रहे हैं तो इसकी सूचना सम्बंधित पुलिस चौकी और थाने को दे। साथ ही पुलिस को यह भी बताएं कि कितने दिन बाद घर वापस लौटेंगे। क्योंकि वापस आने तक पुलिस घर की रखवाली करेगी।
वर्जन अपराधी बन्द घरो की रेकी कर घटना को अंजाम देते हैं। जो लोग त्योहार पर या अन्य किसी काम से मकान में ताला डालकर बाहर जा रहे हैं तो इसकी सूचना पुलिस को दे, ताकि पुलिस घर की निगरानी कर सके। इसको लेकर प्रभारी निरीक्षकों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। –अरविंद कुमार वर्मा सीओ सिटी
