बरेली: हादसों में किशोर समेत दो की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिथरी चैनपुर/फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। जिले में गुरुवार को हादसों में बाइक सवार किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बिथरी चैनपुर के नवदिया झादा चौराहा के …

बिथरी चैनपुर/फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। जिले में गुरुवार को हादसों में बाइक सवार किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बिथरी चैनपुर के नवदिया झादा चौराहा के पास हाइवे पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मारी दी थी। टक्कर लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसके फूफा के दोनों पैर टूट गए हैं । बताया जा रहा 15 वर्षीय किशोर अपने फूफा राजीव कुमार के साथ बाइक से अपने गांव रमपुरिया जा रहा था। बाइक जब नवदिया झादा पहुंची तो हाईवे पर आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी । टक्कर लगने से बाइक डगमगा कर गिर गयी।जिससे शरद के सर में चोट लग गयी और मौके पर ही उसकी मौत होगयी। वहीं बाइक चला रहे शरद के फूफा राजीव कुमार के दोनों पैर टूट गए । वह शहर के निजी प अस्पताल में भर्ती हैं। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

वहीं, फतेहगंज पश्चिमी में मुलता गांव औध निवासी महिपाल सिंह साइकिल से परसाखेड़ा फैक्ट्री जा रहे थे। पीछे से आ रहे अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक घायल महिपाल परसाखेड़ की एक फैक्ट्री में मजबूरी करता है औरमोहल्ला अंसारी में किराए पर परिवार के साथ रहता है।शुक्रवार को फैक्ट्री जाते समय नेशनल हाइवे के शंखा पुल पर पीछे से आ रही अनियंत्रित बाइक ठोक दिया।टक्कर लगने और रोड पर गिरने से वह गंभीर घायल हो गए।बाइक सवार भी टक्कर के बाद गिर गया।लेकिन उठने के बाद मौका देखकर बाइक लेकर फरार हो गया।किसी राहगीर ने एम्बुलेंस बुलाकर उनको अस्पताल भेज दिया।जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मोबाइल से शिनाख्त की कोशिश
फतेहगंज पश्चिमी। ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह 7 बजे सूचना मिली कि भिटौरा क्रासिंग के पास ट्रेन से गिर कर युवक की मौत हो गई है। सूचना पर चौकी प्रभारी अजय शर्मा व जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भिटौरा क्रॉसिंग से रामपुर की तरफ 20 कदम दूरी पर डाउन लाइन पर एक युवक का शव पढ़ा था जिसका एक दाहिना हाथ और एक पैर कट गया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो जेब से दो मोबाइल मिले उसी के जरिए शिनाख्त करने की कोशिश की गई तो दिल्ली में एक इलेक्ट्रॉनिक सामान वाले दुकानदार से बात हुई। दुकानदार ने मृतक का नाम विष्णु बताया और अयोध्या का निवासी बताया। लेकिन पूरी जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस मोबाइल के जरिए उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। मृतक काला लोअर और काली अपर पहने हुए हैं। अंदर फुल लाल टीशर्ट पैरों में जूते पहने हुए है। जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।

संबंधित समाचार