बरेली: ट्रेन से गिरकर हुई युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को भिटौरा स्टेशन के पास रेलवे लाइन के नजदीक युवक का शव मिला तो जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। युवक एक पैर कटा हुआ था। कहा जा रहा है कि युवक की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हुई है। जीआरपी को मृतक की जेब में दो मोबाइल मिले। मोबाइल …

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को भिटौरा स्टेशन के पास रेलवे लाइन के नजदीक युवक का शव मिला तो जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। युवक एक पैर कटा हुआ था। कहा जा रहा है कि युवक की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हुई है। जीआरपी को मृतक की जेब में दो मोबाइल मिले। मोबाइल पर सम्पर्क करने पर पुलिस की दिल्ली के इलेक्ट्रानिक व्यापारी से बात हुई।

व्यापारी ने पुलिस को बताया कि मृतक अयोध्या के विष्णु हैं। लेकिन व्यापारी से पुलिस को मृतक का सही पता नहीं मिला। मृतक काली लोअर, काली अपर, लाल टीशर्ट और जूते पहने है। जीआरपी युवक के ट्रेन से गिरने से मौत का अनुमान लगा रही है।

संबंधित समाचार