लखनऊ: तेज रफ्तार ने ली तीन की जान, दो गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में तेज रफ्तार आए दिन कई लोगों की जान ले रही है। सड़क हादसों की संख्या में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को चिनहट, निगोहां, रहीमाबाद, बिजनौर और चौक में हुए सड़क हादसों में मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चिनहट …

लखनऊ। राजधानी में तेज रफ्तार आए दिन कई लोगों की जान ले रही है। सड़क हादसों की संख्या में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को चिनहट, निगोहां, रहीमाबाद, बिजनौर और चौक में हुए सड़क हादसों में मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चिनहट अपट्रान चौकी क्षेत्र निवासी पंकज (11) शुक्रवार दोपहर साइकिल से बाजार जा रहा था। समर्पण अस्पताल के समीप वह असंतुलित होकर वह सड़क पर गिर गया। तभी देवा की तरफ से आ रही डीसीएम का पहिया पंकज के सिर को कुचलता हुआ निकल गया। पंकज को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज अपट्रान सुदर्शन सिंह के मुताबिक डीसीएम छोड़ कर ड्राइवर और क्लीनर फरार हो गए हैं।

मोहनलालगंज हरिकंशगढ़ी निवासी रामपाल (50) बेटे राधेश्याम के साथ मजदूरी करने बिजनौर आये थे। बाइक से घर लौटने के क्रम में माती गांव स्थित शराब ठेके के समीप एक डाला टेम्पो ने टक्कर मार दी थी। रामपाल की मौके पर ही मौत हो गई। राधेश्याम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सीतापुर निवासी बहादुर सिंह को सड़क पार करते समय रुमीगेट के समीप बेकाबू वाहन ने रौंद दिया। बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर रहीमाबाद चौकी समीप बने मंदिर में पूजा करके लौट रहीं बाकीनगर निवासी फूलमती (60) को सड़क पार करते समय बेकाबू कार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में फूलमती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। निगोहां सुदौली मोड के पास टैंकर ने मौरंग व्यापारी प्रदीप उर्फ डब्बल सिंह (42) की बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:-बरेली: बीडीए टीम पहुंची लूथरा टॉवर के मालिक ने जमा कराए 50 लाख

संबंधित समाचार