पुलिस मुठभेड़ में तमंचे के साथ उन्नाव का शातिर अपराधी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/उन्नाव। राजधानी लखनऊ के गुडम्बा थानांतर्गत भाकामऊ में पुलिस ने मुठभेड़ करते हुए उन्नाव के शातिर अपराधी मोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से देशी तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मामले की …

लखनऊ/उन्नाव। राजधानी लखनऊ के गुडम्बा थानांतर्गत भाकामऊ में पुलिस ने मुठभेड़ करते हुए उन्नाव के शातिर अपराधी मोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से देशी तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए गुडम्बा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोनू भाकामऊ इलाके के पास घूम रहा है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो मोनू ने पुलिस पर एक राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई एक राउंड फायरिंग में गोली उसके पैर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे धरदबोचा। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मोनू उन्नाव के कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला है। उसके खिलाफ लूट, जानलेवा हमला करने समेत कुल 08 मामले दर्ज हैं। वह पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: तेज रफ्तार ने ली तीन की जान, दो गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा