लखनऊ: छात्रा को पड़ोसी ने बिल्डिंग से नीचे फेंका, टूटी रीढ़ की हड्डी, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ में सनसनीखेज मामला सामने आया है। कक्षा-7 की 14 वर्षीय छात्रा को पड़ोसी शोहदा हर रोज परेशान करता था। वो इसका विरोध भी करती थी, लेकिन उसने बदनामी के डर से किसी को कोई बात नहीं बताई। इस वजह से आरोपी का हौसला बढ़ गया और उसकी हरकतें भी बढ़ गईं। गुरुवार को …

लखनऊ। लखनऊ में सनसनीखेज मामला सामने आया है। कक्षा-7 की 14 वर्षीय छात्रा को पड़ोसी शोहदा हर रोज परेशान करता था। वो इसका विरोध भी करती थी, लेकिन उसने बदनामी के डर से किसी को कोई बात नहीं बताई। इस वजह से आरोपी का हौसला बढ़ गया और उसकी हरकतें भी बढ़ गईं। गुरुवार को उसने छात्रा को तेजी से पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। वो चिल्लाने लगी तो छत की ऊंची बिल्डिंग से उछालकर नीचे फेंक दिया।

जानकारी पर पुलिस पहुंची और आरोपी के नाबालिग होने पर जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष पेश कर सुधार गृह भेज दिया। वहीं, छात्रा के परिजनों ने उसे गंभीर हालात में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किशोरी की रीढ़ की हड्डी टूटी गई है, इलाज जारी है। पारा इंस्पेक्टर के मुताबिक, हंसखेड़ा में एक किशोरी को उसके पास में रहने वाले किशोर ने छेड़छाड़ करता था। किशोरी के पिता विश्वविद्यालय में चतुर्थ कर्मचारी हैं। वहीं, मां विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में रहने वाले प्रोफेसरों के घरों में चौका बर्तन का काम करती हैं।

किशोरी को कॉलोनी में रहने वाला एक किशोर पिछले 1 माह से परेशान कर रहा था। स्कूल जाते वक्त भी पीछा करता था। गुरुवार शाम घर पर किशोरी को अकेला पाकर अंदर घुस गया। जहां किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर ने दूसरी मंजिल स्थित घर की छत से नीचे फेंक दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर जुटे लोगों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी किशोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

रास्ते में छेड़छाड़ करता था आरोपी

परिजनों का आरोप है कि आरोपी की रोज की अश्लील हरकतों की वजह से बेटी ने घर से निकलना बंद कर दिया था। स्कूल आते-जाते परेशान करने पर पिछले कई दिनों से पढ़ाई तक छोड़ दी थी। उसके बाद भी अपनी हरकतें नहीं बंद की और घर के आसपास चक्कर लगाने लगा। घर वालों से शिकायत करने के बाद भी नहीं सुधरा। जिसके बाद मौका पाकर घर आकर घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़े:-कानपुर: ढाबे के पीछे मिला मृत तेंदुआ, ग्रामीणों ने जिंदा समझकर किया पथराव

संबंधित समाचार