बरेली: होली को लेकर गल्ला मंडी में बढ़ी लोगों की भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। होली के लिए बाजार में मिठाइयों और नमकीन की दुकानें सज गईं हैं। शुगर फ्री और सादी मिठाई दोनों ही बाजार में उपलब्ध हैं। गुझिया, मठरी, नमकीन से लेकर मेवा की खरीदारी शुरू हो गई है। मेहमानों की खातिरदारी के लिए रंगबिरंगी कचरी, पापड़ आदि भी लोग खरीद रहे हैं। खरीदारी करने …

बरेली, अमृत विचार। होली के लिए बाजार में मिठाइयों और नमकीन की दुकानें सज गईं हैं। शुगर फ्री और सादी मिठाई दोनों ही बाजार में उपलब्ध हैं। गुझिया, मठरी, नमकीन से लेकर मेवा की खरीदारी शुरू हो गई है। मेहमानों की खातिरदारी के लिए रंगबिरंगी कचरी, पापड़ आदि भी लोग खरीद रहे हैं। खरीदारी करने वालों में हिंदू ही नहीं मुस्लिम भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।अब जब होली नजदीक है, तो उसको हर्षोल्लास से मनाने और दूसरों में खुशियां बांटने की तैयारी शुरू हो गई है। जिसके लिए खरीदारी करने के लिए बाजार में खूब भीड़ उमड़ रही है।

शुक्रवार को शहर के श्यामतगंज, गल्ला मंडी, समेत अन्य बाजार में लोग होली से जुड़ी खरीदारी करने पहुंचे। नाश्ते व मिठाइयों की सजी दुकानों पर भीड़ रही तो वहीं मेहमानों के स्वागत के लिए रंगबिरंगी कचरी, आलू के पापड़, चावल के पापड़, चकली, आलू के चिप्स, साबूदाना पापड़ और सेव की खरीदारी हुई। इनके अलावा किराना की दुकानों से मैदा, मसाला, मेवा आदि की खूब बिक्री हुई। जिससे तरह-तरह के पकवान तैयार किए जा सके। कई घरों में इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। नई-नई चीजें बनने को लेकर छोटे-छोटे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

रंग और पिचकारियों की खूब हो रही मांग
बाजार में इस समय रंग और पिचकारियों की खूब मांग है। कुछ दिन पहले जहां सिर्फ थोक की दुकानों पर रंग, गुलाल और पिचकारियों की बिक्री हो रही थी। अब बाजार में जगह-जगह दुकानदारों ने छोटी-छोटी दुकानें लगाकर फुटकर बिक्री करना शुरू कर दिया है। गल्ला मंडी से श्यामतगंज बाजार को जाने वाली रोड, पर भी तमाम दुकानें सज गई हैं। जिन पर लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचने लगे हैं।

संबंधित समाचार