बरेली: एक लाख रुपये का लेनदेन बनी हत्या की वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्व प्रधान के भाई की हत्या मामले में प्लॉट दिलाने के नाम पर ली गई रकम का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में तेजपाल लोधी के परिजनों ने रिश्तेदार पर यही आरोप लगाया है। हालांकि देर रात तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। सिरौली के …

बरेली, अमृत विचार। पूर्व प्रधान के भाई की हत्या मामले में प्लॉट दिलाने के नाम पर ली गई रकम का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में तेजपाल लोधी के परिजनों ने रिश्तेदार पर यही आरोप लगाया है। हालांकि देर रात तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।

सिरौली के गांव मुगलपुर के पूर्व प्रधान सोमपाल लोधी के सबसे छोटे भाई तेजपाल लोधी की हत्या के बाद इलाके में हलचल मच गई। देर रात हुई वारदात का संज्ञान एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने लिया तो जांच में सीओ आंवला व एसओ सिरौली जुटे रहे। सीओ आंवला चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि परिजनों से बातचीत के दौरान परिजनों ने अपने एक रिश्तेदार पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि करीब एक साल पहले रिश्तेदार ने तेजपाल को प्लॉट दिलाने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये लिए थे।

इसके बाद न ही प्लॉट दिलाया और न ही रुपये वापस किए थे। वहीं कई बार तेजपाल ने तकादा भी किया था और हर बार विवाद के बाद पंचायत के जरिए फैसला हो जाता। आरोप है कि इस बार हफ्ताभर पहले हुई कहासुनी के बाद तेजपाल लोधी को गोलियों से भून डाला। जिससे उनकी मौत हो गई। तेजपाल पांच भाइयों में सबसे छोटे भाई थे। उनके पांच बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस सतर्कता दिखाती तो बच जाती तेजपाल की जान
रुपयों के लेनदेन का विवाद लंबे समय से चल रहा था। पूर्व में मारपीट होने पर मामला थाने तक पहुंचा लेकिन पुलिस मामला पारिवारिक बताकर हर बार सुलह करा देती। अब तेजपाल की हत्या के बाद गांव में पुलिस को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। गांव वालों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते हमलावरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्हाेंने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे दिया और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी ने परिवारिजन से बातचीत के बाद हमलावरों की धरपकड़ के लिए दबिश देना शुरु कर दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

संबंधित समाचार