Merry Christmas Shooting: कटरीना कैफ ने शुरू की ‘मैरी क्रिसमस’ की शूटिंग, इस खास रोल में नजर आएंगी एक्ट्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी एक्टिंग को लेकर फैंस का दिल अकसर जीता करती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया फिल्मों से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनने वाली अपनी आगामी फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ की शूटिंग को शुरू कर दिया है। कैटरीना कैफ ने …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी एक्टिंग को लेकर फैंस का दिल अकसर जीता करती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया फिल्मों से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनने वाली अपनी आगामी फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ की शूटिंग को शुरू कर दिया है।

कैटरीना कैफ ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के सेट से क्लैप की फोटो शेयर करते हुए दी है। इससे पहले कैटरीना, सलमान के साथ ‘टाइगर 3’ की शूटिंग कर रही थीं।

इस फिल्म की शूटिंग को शुरू होने की जानकारी उन्होंने सेट से तस्वीर शेयर की हैं। इस फोटो में क्लैपबोर्ड नजर आ रहा है, जिसके बराबर में एक विनाइल रिकॉर्ड प्लेयर भी दिख रहा है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘गुड लक के।’

पढ़ें- भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर उन्हें सरकार बनाने का दावा पेश किया

संबंधित समाचार