सुधीजन का आभार : राष्ट्रीयता हमारी कसौटी, हमारा भरोसा जीत में हैं…
मुरादाबाद,अमृत विचार। सुधीजन, आभार आपका….वैश्विक महामारी कोरोना ने दस्तक दे दी थी। उसका असर आना बाकी था। उसी बीच हम आपके संबल से सेवा के लिए बाजार में आए। तब चुनौतियां बड़ी थीं। समय राह में परीक्षा लेने खड़ा था। लेकिन, हमें आपका साथ मिला। सो, हम एक संपूर्ण समाचार पत्र की भूमिका के साथ …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सुधीजन, आभार आपका….वैश्विक महामारी कोरोना ने दस्तक दे दी थी। उसका असर आना बाकी था। उसी बीच हम आपके संबल से सेवा के लिए बाजार में आए। तब चुनौतियां बड़ी थीं। समय राह में परीक्षा लेने खड़ा था। लेकिन, हमें आपका साथ मिला। सो, हम एक संपूर्ण समाचार पत्र की भूमिका के साथ आपके बीच आ गए। यात्रा आगे बढ़ी। 12 मार्च को यूपी और उत्तराखंड में तेजी से बढ़ते हुए समाचा पत्र के रूप में यहां हमारे दो साल पूरे हो गए। प्रतिकूल समय में सुधी पाठकजनों के सानिध्य, बाजार के समर्थन और समय के मार्गदर्शन में हम घरों-घरानों, संस्थानों और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के पहरुए बनते जा रहे हैं। अपनी यात्रा में हम अपने उद्दश्यों की ओर बढ़ रहे हैं। इसमें समाज के हर वर्ग का सानिध्य हमारा प्राण तत्व बन रहा है। हम समग्रता के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। इसमें सहयोगी वातावरण हमारा मार्ग दर्शक है। हम राष्ट्रीय योगदान के संकल्प को फलीभूत करने अग्रसर हो पाएं, इसमें उर्जा के असल के आधार पाठकगण ही हैं। हमारी जीवन यात्रा के आक्सीजन तो आप ही हैं।
राष्ट्रीयता हमारी कसौटी, हमारा भरोसा जीत में हैं…
राष्ट्रीयता की बुनियाद पर अमृत विचार एक संपूर्ण अखबार के संकल्प का असल अर्थ है जनपक्षधरता की चिंता। हमारा संकल्प है उद्देश्यों को हासिल करने के लिए हर कदम जंग करना। लक्ष्य हासिल करना और पत्रकारीय जिम्मेदारी का निर्वाह करना। हम उस जन की आवाज के पैरोकार हैं, जिन्हें असल में मदद की दरकार है। मतलब साफ है कि हम जीत में भरोसा रखते हैं। दो साल का अदना का सफर इतना चटख बन जाए यह सुधीजन, पाठकजन, विज्ञापनदाताओं और शुभचिंतकों के मार्गदर्शन का ही कमाल है। हम जन की आवाज की सेवा के संकल्प के साथ आए हैं। इसीलिए शहर के विकास में बड़े रोड़ा के रूप में चर्चित रेलवे के लोकोशेड के लंबित निर्माण कार्य की निगरानी शुरू की। जिससे कोरोना काल में यह पुल जनसामान्य की सेवा में खुल गया। हम शहर के पार्कों की दशा सुधार के संकल्प पर आगे बढ़े। नगर निगम ने हमारी पहल पर साल 2021 में शहर के छोटे बड़े 200 पार्कों में रौनक लौटाने में ताकत झोकीं।
शहरी क्षेत्र में नगर निगम के नाम पर संचालित नौ पार्किंग के नाम पर जगह-जगह मनमानी शुल्क वसूली को मुद्दा बनाया। इसके बाद नगर निगम ने सभी पार्किंग को अवैध मानते हुए ऐसा करने वालों को दंडित किया। ऐसे ठेके निरस्त कर दिए। डेढ़ साल से यात्रियों के जेब पर कैंची चलाने वाले रोडवेज को दिल्ली रूट की बसों के किराया का स्लैब बदलना पड़ा। पहले मुरादाबाद डिपो की बसें हनुमान मूर्ति तिराहा से होकर दिल्ली की ओर आती-जाती थीं।
यात्रियों को किराया 14 रुपये अधिक चुकाना पड़ता था। अगस्त 2021 की हमारी पहल पर रोडवेज को लोकोशेड का रूट बहाल करना पड़ा। बस का किराया कम हुआ। गोविंद नगर क्षेत्र के प्रस्तावित उपरिगामी पुल के निर्माण की रुकावट पर रेलवे, नगर निगम व बिजली विभाग की सुस्ती को लेकर समाचारीय मुहिम छेड़ी। परिणाम हुआ कि पुल अब एनएच से शहर के गोविंद नगर क्षेत्र के 40,000 लोगों की लाइफलाइन साबित हो रहा है। फरवरी में रेलवे ने पुल से यातायात शुरू करा दिया। यानी हम जीत में भरोसा रखते हैं।
