इटावा जंक्शन पर बनाई गई महावीर स्वामी की पेंटिंग, जल्दी-जल्दी में रेलवे प्रशासन ने बनवाया चित्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले में रेलवे ने महावीर स्वामी का चित्र रेलवे की दीवार पर न बनने की वजह से जैन समुदाय के ऐतिहासिक नाशियां जी का चित्र नहीं होने पर नाराजगी दिखी थी। जिसके बाद रेलवे को चित्रण नहीं करवाने पर चेतावनी दी गई थी। इसको रेलवे के अधिकारियों ने पेंटिंग बनवाई है। श्री दिगंबर जैन …

इटावा। जिले में रेलवे ने महावीर स्वामी का चित्र रेलवे की दीवार पर न बनने की वजह से जैन समुदाय के ऐतिहासिक नाशियां जी का चित्र नहीं होने पर नाराजगी दिखी थी। जिसके बाद रेलवे को चित्रण नहीं करवाने पर चेतावनी दी गई थी। इसको रेलवे के अधिकारियों ने पेंटिंग बनवाई है।

श्री दिगंबर जैन विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन जैन, प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने DM और रेलवे को पत्र लिख कर बताया था कि, इटावा के रेलवे स्टेशन को जंक्शन स्टेशन का दर्जा मिला है। इसके बाद से सौंदर्य कार्य किए जा रहे हैं। इटावा के सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों को चित्र के माध्यम से रेलवे स्टेशन की दीवार पर बनाए गए हैं, लेकिन अल्पसंख्यक जैन समाज के एकमात्र प्राचीन ऐतिहासिक नशियां जी का चित्र नहीं बनाया गया। इसको लेकर जैन समुदाय ने विरोध जताया था।

प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा, रेलवे अधिकारियों, डीएम से शिकायत की गई थी। जिसके बाद रेलवे के सौंदर्यीकरण करने वाले ठेकेदार व समाजसेवी संस्था ने इस पर संज्ञान लेते हुए महावीर स्वामी जी का चित्र भी दीवार पर बनवाया है। जिसके लिए जैन समुदाय ने रेलवे और समाजसेवी संस्था और मीडिया का धन्यवाद दिया है।

पढ़ें-गोवाः प्रमोद सावंत ने इस्तीफा दिया, राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्समंत्री के रूप में बने रहने को कहा

संबंधित समाचार