IND vs SL 2nd test : पिंक बॉल टेस्ट में भारत ने किया बदलाव, जयंत यादव टीम से बाहर, ये है प्लेइंग-11

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरू। भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में डे-नाइट टेस्ट का आगाज़ हो गया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने  दूसरे क्रिकेट टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव भी किया है। भारत ने अंतिम एकादश में जयंत यादव की जगह अक्षर पटेल को उतारा है। श्रीलंका ने …

बेंगलुरू। भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में डे-नाइट टेस्ट का आगाज़ हो गया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने  दूसरे क्रिकेट टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव भी किया है। भारत ने अंतिम एकादश में जयंत यादव की जगह अक्षर पटेल को उतारा है। श्रीलंका ने दो बदलाव करके कुसल मेंडिस और प्रवीण जयविक्रमा को पाथुम निसांका और लाहिरू कुमारा की जगह उतारा। भारत ने पहला टेस्ट एक पारी और 222 रन से जीता था।

आपको बता दें कि मोहाली टेस्ट के बाद भारत ने कुलदीप यादव को स्क्वॉड से रिलीज़ कर दिया था और फिट हुए अक्षर पटेल को शामिल कर लिया था। अब जब अक्षर पटेल स्क्वॉड में शामिल हुए तो उन्हें सीधा प्लेइंग-11 में एंट्री मिल गई है।

भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

श्रीलंका की प्लेइंग-11
डी. करुणारत्ने (कप्तान), एल. थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज़, डी. सिल्वा, असालंका, डिकवेला, एस. लकमल, एल. एम्बुलडेनिया, वी. फर्नांडो, पी. जयाविकरेमा।

ये भी पढ़ें : WI vs ENG : जाक क्रॉली-जो रूट की दमदार बल्‍लेबाजी, इंग्लैंड ने ली 153 रन की बढ़त

 

संबंधित समाचार