प्रयागराज: मंदिर में चोरी करने वाला सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के अतरसुइया स्थित शनिदेव मंदिर का ताला तोड़कर शनिवार भोर में एक चोर चांदी का मुकुट, छतरी, घंटा व चांदी के सिक्के आदि सामान चोरी कर ले गया। सुबह जब स्थानीय लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध जताया और पुलिस को सूचना दी। छानबीन करने पर सीसीटीवी फुटेज …
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के अतरसुइया स्थित शनिदेव मंदिर का ताला तोड़कर शनिवार भोर में एक चोर चांदी का मुकुट, छतरी, घंटा व चांदी के सिक्के आदि सामान चोरी कर ले गया। सुबह जब स्थानीय लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध जताया और पुलिस को सूचना दी। छानबीन करने पर सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध चोर नजर आया। अतरसुइया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस को शक है कि किसी नशेड़ी ने चोरी की है। मंदिर के पुजारी पराग सेठ ने चोरी की जानकारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री रमेश केसरवानी को दी। बताया कि मंदिर से शनिदेव भगवान की यात्रा भी निकलनी है। आयोजन के लिए तीन दिन से मंदिर में कार्यक्रम चल रहा है।
यह भी पढ़ें:-मणिपुर में जदयू, एनपीएफ ने भाजपा को समर्थन देने का किया फैसला
