आगरा: कोरोना महामारी से हुई एक और मौत, सात एक्टिव केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। जिले में कोरोना महामारी भले ही थम गई हो लेकिन खतरा अभी कम होता नजर नहीं आ रहा। शुक्रवार को इस महामारी से एक और मौत हुई है। मौत के बीद खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। आगरा में कोरोना के सात सक्रिय केस हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कोरोना …

आगरा। जिले में कोरोना महामारी भले ही थम गई हो लेकिन खतरा अभी कम होता नजर नहीं आ रहा। शुक्रवार को इस महामारी से एक और मौत हुई है। मौत के बीद खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। आगरा में कोरोना के सात सक्रिय केस हैं।

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कोरोना से एक और मौत हुई है। इसके साथ ही आगरा में कोरोना से मरने वालों की संख्या 465 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2448 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें से चार लोग की कोरोना पॉजिटिव मिले। आगरा में वर्तमान में सात सक्रिय केस हैं।

कोरोना की तीसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए। इनमें से 65 लोगों को हॉस्पीटल में एडमिट किया गया। इसमें से छह लोगों की कोरोना से मौत हुई थी।

पढ़ें- पंजाब के फगवाडा़ में एटीएम से 23 लाख रुपये की लूट

संबंधित समाचार