जीत के बाद बोले दयाशंकर सिंह- सबसे पहले दूर होगी जलभराव की समस्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। विधानसभा चुनाव 2022 में बलिया सदर सीट से भाजपा के टिकट पर दयाशंकर सिंह ने जीत का परचम लहराया है। जीत के बाद प्राथमिकताओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि बलिया ऐतिहासिक, राजनीतिक एवं धार्मिक नगरी है। सबसे पहले जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा। शहर में जाम की दिक्कत के सवाल पर …

बलिया। विधानसभा चुनाव 2022 में बलिया सदर सीट से भाजपा के टिकट पर दयाशंकर सिंह ने जीत का परचम लहराया है। जीत के बाद प्राथमिकताओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि बलिया ऐतिहासिक, राजनीतिक एवं धार्मिक नगरी है। सबसे पहले जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा। शहर में जाम की दिक्कत के सवाल पर उन्होंने कहा कि नगर में वाहनों के आवागमन में असुविधा होती है।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि इसके निस्तारण के लिए बाईपास निर्माण की संभावनाएं तलाशी जाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 सहित अन्य सड़कों पर बने गड्ढों को दुरुस्त कराया जाएगा। कटहल नाले की सफाई एवं रेगुलेटर की व्यवस्था की जाएगी। इससे बसंतपुर एवं सुरहा ताल क्षेत्र में फसलों की बर्बादी को रोका जा सकेगा।

बांसडीह बनेगा आदर्श विधानसभा क्षेत्र, अस्पतालों में बढ़ेंगी सुविधाएं

वहीं जिले की बांसडीह क्षेत्र से इस बार केतकी सिंह ने भाजपा-निषाद गठबंधन के टिकट पर सपा के विधानसभा में उपनेता रामगोविद चौधरी को शिकस्त दी है। प्राथमिकताओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी अस्पतालों पर आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने के साथ विषय विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति कराई जाएगी।

बालिकाओं की उच्च शिक्षा के सवाल पर केतकी ने कहा कि शिक्षण संस्थानों की व्यवस्था को सु²ढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बांसडीह को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। जलभराव व बाढ़-कटान से बचाव के उपाय प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिले यह हमारी प्राथमिकता में है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: रुपये के लेनदेन में मौसेरे भाई को उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिफ्तार

संबंधित समाचार