पीलीभीत: पिता बोले, घर से ले जाकर दोस्त ने कर दी बेटे की हत्या
अमृत विचार, पीलीभीत। उत्तराखंड के युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत के मामले में दूसरे दिन मामला तूल पकड़ गया। पिता समेत अन्य परिजन ने जहर देकर बेटे की हत्या का आरोप उसके दोस्त पर लगा दिया। हालांकि कोई वजह अभी परिजन भी नहीं बता सके हैं। हत्या के आरोप लगने के बाद कोतवाली पुलिस …
अमृत विचार, पीलीभीत। उत्तराखंड के युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत के मामले में दूसरे दिन मामला तूल पकड़ गया। पिता समेत अन्य परिजन ने जहर देकर बेटे की हत्या का आरोप उसके दोस्त पर लगा दिया। हालांकि कोई वजह अभी परिजन भी नहीं बता सके हैं। हत्या के आरोप लगने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
चंपावत (उत्तराखंड) के थाना बनबसा क्षेत्र के मोहल्ला मीना बाजार निवासी राकेश बाल्मीकि के पुत्र अजय (22) की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई थी। वह अपने दोस्त कोतवाली क्षेत्र के गांव खपरैल गौटिया निवासी नीरज के घर आया हुआ था। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। दूसरे दिन परिवार ने इसे हत्या बताया।
उनका कहना था कि नीरज उनके बेटे को घर बुलाकर ले गया था। इसके बाद जहर देकर हत्या कर दी गई है। बोले- गुरुवार रात में ही बेटे की मौत हो गई थी। मगर उन्हें 12 घंटे बाद सूचित किया गया। इसके बाद जब नीरज के घर आए और बेटे की मौत पर सवाल किए तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। टालमटोल की जा रही थी। यह सवाल उठाए कि अगर सामान्य मौत हुई तो क्या छिपाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें-
