गोरखपुर: हत्या में संलिप्त दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर। सिकरीगंज पुलिस ने डेरवा टिकर शराब भट्टी के सामने हुई हत्या का खुलासा करते हुए आज दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का कारण मूल वजह जमीनी विवाद रहा। जिसमें छ के विरुद्ध सिकरीगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उसमें …
गोरखपुर। सिकरीगंज पुलिस ने डेरवा टिकर शराब भट्टी के सामने हुई हत्या का खुलासा करते हुए आज दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का कारण मूल वजह जमीनी विवाद रहा। जिसमें छ के विरुद्ध सिकरीगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उसमें से दो अभियुक्तों श्याम उपाध्याय पुत्र संजय उपाध्याय व गोरख पुत्र ओरी प्रसाद निवासीगण जगरनाथपुर थाना सिकरीगंज गोरखपुर को भूमिधर तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
बताया कि 9 मार्च 2022 को मृतक अशोक कुमार सिंह की अपने साथियो के साथ शौचालय बनवाने के लिए ईट का भाव तय कर आते समय डेहरा टीकर शराब भट्ठी के सामने पहले से घात लगाकर अभियुक्तों ने गोली मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में सिकरीगंज थाने में पंजीकृत अभियोग मु.अ.स. 31/22 धारा 302,504,506,34 IPC व 7 CLA एक्ट में अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़े:-बाराबंकी: समाजवादी पार्टी ने वोट के साथ बढ़ाई सीटें, प्रदर्शन दोहराने में चूक गई भाजपा
