यूपी चुनाव 2022: शिवपाल यादव बन सकते हैं नेता प्रतिपक्ष, अखिलेश ने की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जसवंत नगर से विधायक और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने की अटकलें तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उनसे मुलाकात की। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अखिलेश ने 21 मार्च को विधायक दल की बैठक बुलाई है। संभावना जताई …

लखनऊ। जसवंत नगर से विधायक और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने की अटकलें तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उनसे मुलाकात की। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अखिलेश ने 21 मार्च को विधायक दल की बैठक बुलाई है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें घोषणा हो सकती है।

इससे पहले यह पद राम गोविंद चौधरी के पास था, लेकिन बलिया के बांसडीह से चुनाव हारने के बाद वह इस दौड़ से बाहर हो गए हैं। शिवपाल ने सपा के टिकट से ही अपनी पुरानी सीट जसवंत नगर से चुनाव जीता हैं। इस पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं पूरा करूंगा। जनता के प्रति हमारा स्नेह है।

कहीं न कहीं कुछ खामियां रह गई। सपा के पक्ष में अच्छा माहौल था। संगठन को लेकर खामियां रह जाती हैं। हम बैठने वाले नहीं हैं, जनता के बीच रहेंगे। हम लोग समीक्षा करेंगे, खामियां दूर करेंगे। विपक्ष मजबूती के साथ जीता है। सपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। भाजपा ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। संगठन को दुरूस्त करने की जरूरत है।

यह भी पढ़े:-Russia-Ukraine War: अमेरिका ने युद्धग्रस्त यूक्रेन के लिए 13.6 अरब डॉलर की सहायता को दी मंजूरी, पक्ष में पड़े 68 वोट

संबंधित समाचार