अमृत विचार की खबर का असर, जिले भर में टूटी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/अमृत विचार। जिले में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कांठ रोड और रामपुर रोड पर मरम्मत और पैचवर्क का काम लगभग पूरा कर लिया है। इसी के साथ शहर के अंदरुनी हिस्सों की सड़कों पर भी पैचवर्क शुरू कर दिया गया है। इन सड़कों पर लंबे …

मुरादाबाद/अमृत विचार। जिले में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कांठ रोड और रामपुर रोड पर मरम्मत और पैचवर्क का काम लगभग पूरा कर लिया है। इसी के साथ शहर के अंदरुनी हिस्सों की सड़कों पर भी पैचवर्क शुरू कर दिया गया है। इन सड़कों पर लंबे समय से मरम्मत का काम नहीं होने की वजह से कई जगह बड़े बड़े गड्ढे बन गए थे। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। जिसकी कीमत वाहन चालकों को जान देकर चुकानी पड़ रही थी।

हालात को देखते हुए अमृत विचार ने 10 मार्च के अंक में इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसमें सड़कों की बदहाली और इसकी वजह से हो रहे हादसों को विस्तार से दर्शाया था। अब पीडब्ल्यूडी ने इस खबर को संज्ञान में लेकर पूरे जिले में युद्ध स्तर पर काम शुरू किया है। लोक निर्माण विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पैचवर्क का काम एक साथ पूरे जिले में शुरू किया गया है। पहले जिले की प्रमुख सड़कों पर काम शुरू किया गया है। इन सड़कों पर काम पूरा होने के बाद अंदरुनी सड़कों पर काम शुरू किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कांठ रोड पर पैचवर्क पूरा हो चुका है।

रामपुर रोड पर भी काफी हद तक काम हो चुका है, थोड़ा बहुत काम बचा भी है तो उसे अगले दो दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसी के साथ जिला मुख्यालय पर शहर के अंदरुनी हिस्सों में भी कई सड़कों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। बाकी बची सड़कों पर फिलहाल काम जारी है। सड़कों पर पैचवर्क व मरम्मत का काम होने से लंबे समय से यहां हिचकोले खाने वाले वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। गौरतलब है कि इन टूटी सड़कों की वजह से बीते एक साल में 524 बड़े हादसे हुए हैं। इन हादसों में 401 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं 292 लोगों की मौके पर ही मौत हुई है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जमीन बेचने को बहू-बेटे ने सुपारी देकर कराई थी दंपति की हत्या

संबंधित समाचार