RCB New Captain : आरसीबी ने किया नए कप्तान का ऐलान, विराट कोहली की जगह फाफ डु प्लेसिस संभालेंगे कमान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के सीजन शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को अपना कप्तान घोषित किया है। शनिवार को बड़े इवेंट में टीम ने इसका ऐलान किया, साथ ही नई जर्सी भी लॉन्च की। विराट कोहली अभी तक इस टीम की कमान संभाल …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के सीजन शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को अपना कप्तान घोषित किया है। शनिवार को बड़े इवेंट में टीम ने इसका ऐलान किया, साथ ही नई जर्सी भी लॉन्च की। विराट कोहली अभी तक इस टीम की कमान संभाल रहे थे, लेकिन उन्होंने पिछले साल कप्तानी से इस्तीफा दिया था। ऐसे में अब आरसीबी फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई में नए सीजन में प्रवेश करेगी। आरसीबी ने मेगा ऑक्शन में फाफ डु प्लेसिस को 7 करोड़ रुपये में खरीदा थ।
The Leader of the Pride is here!
Captain of RCB, @faf1307! ?#PlayBold #RCBCaptain #RCBUnbox #ForOur12thMan #UnboxTheBold pic.twitter.com/UfmrHBrZcb
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 12, 2022
आईपीएल में पहली बार होगा जब फाफ डु प्लेसी किसी टीम की कप्तानी संभालेंगे। साथ ही यह भी पहली बार होगा जब वे एमएस धोनी के बिना खेलते हुए दिखाई देंगे। वे 2012 से आईपीएल का हिस्सा हैं। 2016 और 2017 में जब चेन्नई की टीम सस्पेंड हुई थी तब वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्सा थे। धोनी भी इस टीम के लिए खेले थे। आईपीएल में उन्होंने 100 मुकाबले खेले हैं और 34.94 की औसत से 2935 रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में 22 अर्धशतक लगाए हैं।
“Happy to pass on the baton to Faf! Excited to partner with him and play under him” – A message from @imVkohli for our new captain @faf1307. ?#PlayBold #RCBUnbox #UnboxTheBold #ForOur12thMan #IPL2022 pic.twitter.com/lHMClDAZox
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 12, 2022
विराट कोहली ने फाफ डु प्लेसी को कप्तान बनाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वे उनकी कप्तानी और उनके साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं। आईपीएल से इतर डु प्लेसी के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है। उन्होंने लंबे समय तक दक्षिण अफ्रीका की तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की है। उनका इंटरनेशनल करियर भी काफी अच्छा रहा है। उनके नाम तीनों फॉर्मेट में कुल 23 शतक लगा रखे हैं।
ये भी पढ़ें : IND vs SL 2nd test : पिंक बॉल टेस्ट में भारत ने किया बदलाव, जयंत यादव टीम से बाहर, ये है प्लेइंग-11
