सीतापुर: अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। मानपुर इलाके में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को …

सीतापुर। मानपुर इलाके में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को राजेन्द्र (40) पुत्र रामदास निवासी बड़ैला मजरा सरवाहनपुर का शव गांव के पश्चिम खेत में नीम के पेड़ में रस्सी से फंदे पर लटकता देखा गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। खेत की सिंचाई करने पहुंचे ग्रामीण ने इसकी जानकारी घर वालों को दी।

सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राजेन्द्र के पिता पंचायत के कोटेदार हैं। मृतक के तीन बच्चे हैं। घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी अरविंद कुमार कटियार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: 5th कुमाऊं रेजीमेंट के स्थापना दिवस पर झूमे वतन के रखवाले

संबंधित समाचार