बाराबंकी: खुले नाले में गिरे बाइक सवार दो युवक, एक की मौत दूसरा जख्मी
बाराबंकी। एनएचएआई कर्मियों की लापरवाही के चलते बाइक सवार दो युवक खुले नाले में गिर गए। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। हादसा शुक्रवार देर रात थाना लोनीकटरा के भिलवल चौराहे के पास हाईवे …
बाराबंकी। एनएचएआई कर्मियों की लापरवाही के चलते बाइक सवार दो युवक खुले नाले में गिर गए। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
हादसा शुक्रवार देर रात थाना लोनीकटरा के भिलवल चौराहे के पास हाईवे पर खुले पड़े नाले की वजह से हुआ।थाना लोनी कटरा क्षेत्र के ही लखौरा निवासी रामबिलास वर्मा दहिला चौराहे पर डेयरी के साथ पराग बूथ संचालित करते हैं| खाली समय में दोनों बेटे भी पिता के काम में हाथ बंटाते थे। शुक्रवार रात करीब दस बजे काम निपटाने के बाद राम बिलास के दोनोें बेटे शिवम (21) व शिवा (18)एक ही बाईक से घर जाने के लिए निकले थे | जहां भिलवल चौराहे के पास गलत दिशा से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में बाइक समेत दोनों भाई सड़क किनारे बने खुले पड़े नाले में गिर गये। सूचना पर पहुंचे पिता रामबिलास ने घायलों को अपने निजी वाहन से डाक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ पहुंचाया जहां डाक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवा की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
नहर के पास मिला एक व्यक्ति का शव
बाराबंकी – नहर के किनारे पानी में एक व्यक्ति की शव मिला है। थाना लोनीकटरा क्षेत्र से होकर बहने वाली शारदा सहायक नहर (बड़ी नहर ) में शनिवार दोपहर खैराबीरू के पास पानी में एक अज्ञात ब्यक्ति की अर्धनग्न शव बहता देखा गया। जो गांव से करीब 500 मीटर पूरब शिवनाम माईनर के पास किनारे आकर झाड़ियों में फंस गई। सूचना पर पहुंची लोनीकटरा पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकलवाया है।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा बिश्वनाथ प्रसाद यादव का कहना है कि करीब चालीस वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है करीब 6 दिन पुरानी होने की सम्भावना है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पढ़ें-रूस ने कहा: प्रतिबंधों का अंतरिक्ष स्टेशन पर पड़ सकता है असर
