सीतापुर: चोरों ने उड़ाया ढाई लाख का माल, मचा हड़कंप
सीतापुर। शुक्रवार की रात चोरों ने खाली पड़े घर को अपना निशाना बनाया। गृहस्वामी घर में ताला डाल परिवार के साथ शादी में गया हुआ था। चोरों ने घर के ताले को तोड़ कर घर में रखी नकदी व जेवरात पर अपना हाथ साफ कर दिया। चारों ने नकदी सहित ढाई लाख का माल चोरी …
सीतापुर। शुक्रवार की रात चोरों ने खाली पड़े घर को अपना निशाना बनाया। गृहस्वामी घर में ताला डाल परिवार के साथ शादी में गया हुआ था। चोरों ने घर के ताले को तोड़ कर घर में रखी नकदी व जेवरात पर अपना हाथ साफ कर दिया। चारों ने नकदी सहित ढाई लाख का माल चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे है। पुलिस का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
तंबौर कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी कय्यूम पुत्र मारूफ अली ने बताया कि अहमदाबाद गंज को वह परिवार सहित घर में ताला डालकर अपनी ससुराल गये थे। लगभग साढ़े ग्यारह बजे रात को जब घर वापस आये, तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे में रखी अलमारी का लाकर भी टूटा हुआ था।
चोरों ने लाकर में रखे 98 हजार रुपये सहित लगभग ढाई लाख के जेवर चोरी कर ले लिए। पीड़ित द्वारा थाने में सूचना दी गयी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच कर कार्यवाही की जायेगी। दोषियों को बख्शा नही जायेगा।
यह भी पढ़ें; ICC Women’s World Cup : स्मृति मंधाना ने जीता दिल, हरमनप्रीत कौर के साथ शेयर किया ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब
