रायबरेली: बच्चों में गणित और भाषा की समझ विकास करने के लिए हो रहा कार्यशाला का आयोजन
रायबरेली। 3 वर्ष से 9 वर्ष के बच्चों को भाषा और गणित में बुनियादी कौशल विकसित करने के लिए ऊंचाहार के ब्लॉक संसाधन केंद्र में चार दिवसीय कार्यशाला का आगाज किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया था। जिसका संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने किया। इसमें शिक्षकों को …
रायबरेली। 3 वर्ष से 9 वर्ष के बच्चों को भाषा और गणित में बुनियादी कौशल विकसित करने के लिए ऊंचाहार के ब्लॉक संसाधन केंद्र में चार दिवसीय कार्यशाला का आगाज किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया था। जिसका संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने किया। इसमें शिक्षकों को इस बात की विधा बताई गई जिससे परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों में गणित और भाषा का विकास किया जा सके।
इस समय फाउण्डेशनल लिटरेसी एवं न्यूमरेसी का चार दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें शैलेन्द्र पाण्डेय, अरविंद मिश्रा, अश्विनी कुमार शुक्ल, सीमा कुमारी, एआरपी गण ने सन्दर्भदाता के रूप में कार्य किया । यह प्रशिक्षण 3 वर्ष से 9 वर्ष के बच्चों को भाषा और गणित में बुनियादी कौशल विकसित करने के लिए दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण में बीना कुमारी , अंजू यादव, संगीता कुशवाहा, अतीश कुमार, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, अजीत कुमार आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें:-खटीमा: लाखों की बेंत से भरी पिकअप पकड़ी, तस्कर फरार
