गोकुलपुरी अग्निकांड में उन्नाव के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से पसरा मातम
उन्नाव। दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर गांव के रहने वाले एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हुई है। इसकी सूचना से गांव में मातम छा गया। यह परिवार वहां रहकर मजदूरी करता था। विकासखंड सफीपुर के ग्राम फाजिलपुर निवासी नट बिरादरी का रज्जन दैनीय स्थिति के …
उन्नाव। दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर गांव के रहने वाले एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हुई है। इसकी सूचना से गांव में मातम छा गया। यह परिवार वहां रहकर मजदूरी करता था। विकासखंड सफीपुर के ग्राम फाजिलपुर निवासी नट बिरादरी का रज्जन दैनीय स्थिति के चलते परिवार समेत राजधानी में रहकर रोजी रोटी कमाता था। सभी पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में झुग्गी झोपड़ी में रहकर गुजर बसर करते थे।
बीती रात संदिग्ध हालातों में वहां स्थित तकरीबन आधा सैकड़ा झुग्गियों में आग लग गयी। जिसमें सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गयी। इस घटना में रज्जन के परिवार के पांच सदस्यों की भी मौत हो गयी है। जिनमें उसके दो पुत्र समेत एक पुत्री, एक पौत्र व पुत्र वधू शामिल हैं। इस सूचना से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। सूचना के बाद परिवार के सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
इनकी हुई मौत
1 बबलू (35) पुत्र रज्जन
2 रंजीत (18) पुत्र रज्जन
3 रेशमा (16) पुत्री रज्जन
4 शहंशाह (12) पुत्र बबलू
5 प्रियंका (30) पत्नी सुजीत
परिवार की आर्थिक स्थिति
फाजिलपुर के पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय गौतम ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। जिसे देखते हुए पिछली पंचवर्षीय योजना में इन्हें आवास दिया गया था। इसके पहले यहां भी यह परिवार झोपड़ी में गुजर बसर करता था।
दीपावली में गांव आया था परिवार
ग्रामीणों में हीरालाल व सोनू आदि ने बताया कि रज्जन परिवार समेत दीपावली पर आया था और कार्तिक पूर्णिमा के बाद वापस फिर रोजी रोटी के लिए दिल्ली चला गया था।
यह भी पढ़े:-होली पर लखनऊ से 12 शहरों के बीच कल से चलेंगी अतिरिक्त बसें
