उन्नाव: संदिग्ध हालातों में किशोरी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
उन्नाव। संदिग्ध हालातों में एक किशोरी का शव घर के अंदर रसोई छत के कुंडे से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालनगर (एहतमाली) के लोनारी गांव में शिवानी 15 साल की …
उन्नाव। संदिग्ध हालातों में एक किशोरी का शव घर के अंदर रसोई छत के कुंडे से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालनगर (एहतमाली) के लोनारी गांव में शिवानी 15 साल की बेटी रामलाल का शव शुक्रवार देर शाम घर की रसोई में छत के कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त पिता रामलाल व भाई बलराम खेतों पर गया था। जबकि मृतका की मां मुन्नी व बहन रजनी मवेशियों को चारा-पानी कर रही थी। किशोरी ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई इस बारे में परिजनों से कोई जानकारी नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के पीछे मृतका की मानसिक बीमारी को परिजन वजह बता रहें हैं।
यह भी पढ़े-रुद्रपुर: पुलिस कर्मी पर पार्षद प्रतिनिधि को कार से दबाने का आरोप
