रामपुर : दो पक्षों में हुई फायरिंग और मारपीट में तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टांडा, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकन्दराबाद में शादी के मौके पर नाचगाने को लेकर दो पक्षों में पथराव और मारपीट हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सिकन्दराबाद में शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था। …

टांडा, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकन्दराबाद में शादी के मौके पर नाचगाने को लेकर दो पक्षों में पथराव और मारपीट हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है।

कोतवाली अंतर्गत ग्राम सिकन्दराबाद में शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें जमकर फायरिंग और पथराव भी हुआ था।एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर चढ़ाई कर मारपीट व फायरिंग की थी।गांव का मेहंदी हसन शुक्रवार को सुबह अपने परिवार के साथ नाश्ता कर रहा था कि पुरानी रंजिश के तहत अमजद व उसका भाई अफसर तथा इनाम व रहमान अपने हाथों ने तमंचे, बन्दूक और धारदार हथियार लेकर आए घर पर चढ़ाई कर दी थी।

अमजद ने तमंचे से जान से मारने के इरादे से उसके पुत्र आबिद के गोली मार दी।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा था। इस सम्बंध में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अमजद,अफसर, इनाम और रहमान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। दूसरे पक्ष के कल्लू द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गांव में ही शादी के अवसर पर नाचगाना देखने को लेकर गांव के नूर बख्श का उसके भतीजे सुल्तान व फहीम से विवाद हो गया था।

गुरुवार की रात्रि सुल्तान और फहीम टांडा से अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से गांव आ रहे थे कि नूरबख्श ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके भतीजों के साथ गालीगलौज की थी। भतीजों के साथ लाठी डंडों से बुरी तरह मारपीट करने के साथ ही ईंट-पत्थर भी बरसाए थे।

जिसमें फहीम और सुल्तान गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने नूरबख्श, इमरान,नवाब और आबिद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। शनिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के नूरबख्श पुत्र अली बख्श,नवाब पुत्र पीर बख्श और अफसर पुत्र चंदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार