यूपी चुनाव: पुन: मतगणना के लिए कोर्ट में गुहार लगाएंगे अरशद खान
लखनऊ। जौनपुर के सदर विधानसभा से सपा प्रत्याशी अरशद खान चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार से 8628 वाटों के अंतर से चुनाव हार गए है लेकिन यह हार वह मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने मतणगना प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि कहीं न कहीं मतगणना में भेदभाव हुआ है। वह चुनाव आयोग …
लखनऊ। जौनपुर के सदर विधानसभा से सपा प्रत्याशी अरशद खान चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार से 8628 वाटों के अंतर से चुनाव हार गए है लेकिन यह हार वह मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने मतणगना प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि कहीं न कहीं मतगणना में भेदभाव हुआ है। वह चुनाव आयोग से पुन: वीवी पैट की पर्ची की गिनाती कराने के लिए पत्र लिखेंगे।
साथ ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहे है। अरशद खान सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व केवल सदर विधानसभा के स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी बंद हो गया। वहां से तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया लेकिन प्रशासन ने तीनों को बीएसएनएल कर्मचारी बताकर छोड़ दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि मतणगना में काफी हीला हवाली की गई है इसलिए उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सभी ईवीएम के वीवीपैट की पर्ची की गिनती किया जाय। उन्होंने सभी चुनाव बैलेट के माध्यम से कराने की मांग किया है।
यह भी पढ़े:-आजादी के बाद देश के सुरक्षा तंत्र में शायद ही कोई सुधार किया गया: पीएम मोदी
