लखनऊ: लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या, केस दर्ज
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज कोतवाली अंतर्गत पॉवर हाउस के समीप गत शुक्रवार देर रात नशे में विवाद के बीच एक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। अहिरनपुरवा निवासी मृतक अर्जुन के भाई सोनू की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। अलीगंज कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज कोतवाली अंतर्गत पॉवर हाउस के समीप गत शुक्रवार देर रात नशे में विवाद के बीच एक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। अहिरनपुरवा निवासी मृतक अर्जुन के भाई सोनू की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
अलीगंज कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे पॉवर हाउस के समीप नशे की हालत में युवक छंगा व उसके मामा मातादीन के बीच लड़ाई चल रही थी।
समीप में ही रहने वाला अर्जुन नामक युवक बीच-बचाव करने पहुंचा तो छंगा और मातादीन ने उसपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दोनों ने पीट-पीट कर अर्जुन की हत्या कर दी। छंगा व उसके मामा मातादीन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
यह भी पढ़े:-अमरोहा : त्योहार नजदीक आते ही सक्रिय हुआ खाद्य विभाग व ओषधी विभाग, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी
