आप कार्यकर्ताओं ने झांसी में निकाली तिरंगा यात्रा
झांसी। पंजाब में मिले प्रचंड बहुमत के बाद सरकार बनाने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने शनिवार को वीरांगना नगरी झांसी में तिरंगा यात्रा निकाली। दिल्ली के बाद पंजाब में आप की सरकार बनने का मार्ग साफ होने के बाद यहां पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं …
झांसी। पंजाब में मिले प्रचंड बहुमत के बाद सरकार बनाने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने शनिवार को वीरांगना नगरी झांसी में तिरंगा यात्रा निकाली। दिल्ली के बाद पंजाब में आप की सरकार बनने का मार्ग साफ होने के बाद यहां पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
यात्रा ईसाई टोला स्थित बालभारती इंटर कॉलेज के पास से शुरू हुई जो खाती बाबा होते हुए शहीद द्वार पर जाकर समाप्त हुई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली के बाद अब पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जिसके बाद प्रदेश नेतृत्व ने पूरे राज्य में तिरंगा यात्रा निकाले जाने का कार्यक्रम रखा और इसी के तहत वीरांगना नगरी में इस यात्रा का आयोजन किया गया है।
इस दौरान राष्ट्रध्वज हाथ में लेकर और भारत माता की जयकारों के साथ यात्रा मार्ग पर भ्रमण करते हुए नजर आये। यात्रा में प्रदेश सचिव अर्चना गुप्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अरशद खान और जिला महासचिव आर के राव के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के बाद अरशद खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि पार्टी झांसी महानगर और जनपद में अब तेजी के साथ सदस्यता अभियान चलायेगी और नये लोगों को अपने साथ जोड़कर पार्टी को मजबूती दी जायेगी, जिससे अगले कुछ महीनों बाद होने जा रहे नगर निगम चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़े जाएं । पार्टी महानगर के 60 वार्डों के साथ मेयर प्रत्याशी भी मैदान में उतारेगी।
यह भी पढ़ें:-संभल: बाइकों की भिड़ंत में दो महिला समेत तीन घायल
