भगवान श्रीकृष्ण थे सबसे बड़े मैनेजमेंट गुरू: आईसीएआई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने भगवान श्रीकृष्ण को सबसे बड़ा मैनेजमेंट गुरू बताते हुये कहा कि उनका अनुसरण करके श्रेष्ठ प्रबंधन किया जा सकता है। आज से यहाँ शुरू हुई द्विदिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस में सदस्यों को बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण सबसे बड़े मैनेजमेंट गुरू थे। कांफ्रेंस में दिन भर चले …

आगरा। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने भगवान श्रीकृष्ण को सबसे बड़ा मैनेजमेंट गुरू बताते हुये कहा कि उनका अनुसरण करके श्रेष्ठ प्रबंधन किया जा सकता है।

आज से यहाँ शुरू हुई द्विदिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस में सदस्यों को बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण सबसे बड़े मैनेजमेंट गुरू थे। कांफ्रेंस में दिन भर चले तीन सत्रों में नेटवर्किंग प्रावधानों की जानकारी दी गई और कम्पनी अधिनियम में संशोधनों को लेकर मार्गदर्शन किया गया। कांफ्रेंस का उदघाटन प्रातः आईसीएआई के उपाध्यक्ष अनिकेत सुनील तलाटी ने किया।

इस दौरान अभय कुमार छाजेड काउंसिल सदस्य, ज्ञान चन्द्र मिश्रा काउंसिल सदस्य, अतुल मेहरोत्रा अध्यक्ष सी.आई.आर.सी., किशोर हेमराज उपाध्यक्ष सी.आई.आर.सी., लोकेश महेश्वरी सचिव सी.आई.आर.सी., राजीव गुप्ता कोषाध्यक्ष सी.आई.आर.सी., नितिन गुप्ता सदस्य सी.आई.आर.सी. भी मौजूद रहे।

अनिकेत सुनील तलाटी ने कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए बताया कि आगामी नवम्बर माह में वर्ल्ड नेशनल कांग्रेस ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का आयोजन मुम्बई में किया जायेगा, जिसमें पूरी दुनिया से लगभग 2500 सदस्य भाग लेंगे। पहले सत्र में जय छैरा ने बताया कि कार्यों में क्या-क्या सावधानियां रखनी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को मैनेजमेंट गुरू बताते हुए कहा कि जैसे असंभव लगने वाली दही-हांडी को सभी को साथ लेकर आसानी से पाया जा सकता है, ठीक उसी प्रकार मिलकर कार्यों को आसानी से अंजाम दिया जा सकता है।

दूसरे सत्र में अभय कुमार छाजेड ने बताया कि नेटवर्किंग के प्रावधानों को अधिक लचीला बनाया गया है तथा क़ानूनी मान्यता प्रदान की गयी है। अब दिल्ली, मुम्बई जैसे बड़े शहरों के साथ आगरा में भी नेटवर्किंग के माध्यम से कार्य को आपस में साझा कर सकते हैं। तृतीय सत्र में प्रमोद जैन ने कंपनी अधिनियम 2013 औरअनुसूची में हालिया संशोधन पर सदस्यों का मार्गदर्शन किया।

यह भी पढ़ें; मिर्जापुर: किशोरी ने गांव के ही तीन लोगों पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, दी तहरीर

संबंधित समाचार