मिर्जापुर: ब्रेक फेल होने से डीसीएम पलटा, सह चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। जिले के हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्रमंडगंज के भैंसोड़ बलाय पहाड़ स्थित बड़का घुमान पर शनिवार को 10 बजे के करीब मोबिल आयल लोड कर कोलकाता जा रहे डीसीएम वाहन का ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो बीच पलटने की वजह से 30 वर्षीय सह चालक की मौत हो गई। …

मिर्जापुर। जिले के हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्रमंडगंज के भैंसोड़ बलाय पहाड़ स्थित बड़का घुमान पर शनिवार को 10 बजे के करीब मोबिल आयल लोड कर कोलकाता जा रहे डीसीएम वाहन का ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो बीच पलटने की वजह से 30 वर्षीय सह चालक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार डीसीएम वाहन संख्या एमएच 48 एबी 7558 महाराष्ट्र से मोबिल आयल लोड कर कोलकाता जा रहा था। शनिवार 10 बजे के करीब उक्त वाहन जैसे ही ड्रमंडगंज के बड़का घुमान पर पहुंचा कि वाहन का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया।

वाहन पलटते ही वाहन में लदा मोबिल आयल रोड पर फैल गया और वाहन में बैठे 30 वर्षीय सह चालक हरिश्चंद्र बिंद 30 पुत्र अमृत लाल बिंद निवासी पोनवा पूर थाना हंडिया जनपद प्रयागराज की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चालक राम चंद्र पाल 42 पुत्र जियालाल पाल निवासी सरमू थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को हल्की फुल्की चोटे आई और बाल-बाल बच गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर फैले मोबिल आयल को सुरक्षित रखवा ते हुए जेसीबी की मदद से ट्रक को रास्ते से हटवा कर रास्ता क्लियर कराने में जुट गई।

यह भी पढ़े:-मिर्जापुर: किशोरी ने गांव के ही तीन लोगों पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, दी तहरीर

संबंधित समाचार