लखनऊ: सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला ने बीजेपी पर किया वार, कहा- भाजपा प्रत्याशी के छुड़ा दिए छक्के, ईवीएम ने दी मात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी चुनाव संपन्न होने के बाद नेताओं ने हार जीत का विश्लेषण करना शुरू कर दिया है। वहीं आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में सपा नेता पूजा शुक्ला ने बीजेपी और लखनऊ के जिलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है। पूजा शुक्ला ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा …

लखनऊ। यूपी चुनाव संपन्न होने के बाद नेताओं ने हार जीत का विश्लेषण करना शुरू कर दिया है। वहीं आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में सपा नेता पूजा शुक्ला ने बीजेपी और लखनऊ के जिलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है।

पूजा शुक्ला ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि वो लखनऊ की उत्तर विधानसभा सीट पर अपनी बढ़त बनाए हुए थीं लेकिन जिलाधिकारी ने सीएम योगी को खुश करने के लिए मुझे हरा दिया और भाजपा उम्मीदवार नीरज बोरा को चुनाव में जिता दिया। उन्होंने कहा कि शुरुआत राउंड में वो लगातार आगे चल रही थीं लेकिन बाकी के राउंड में वो हार गईं। उन्होंने कहा कि ईवीएम के कारण उनको हार मिली है।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी को ईवीएम ने जीत दी है। पूजा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सपा ने गरीब की बेटी को मक्कारों के खिलाफ चुनाव के मैदान में उतारा। जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया है।

बता दें कि ये वही पूजा शुक्ला है जिन्होंने 2017 में बीजेपी सरकार बनने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले को काला झंडा दिखाया था। जिसके बाद वो जेल भी गई थीं।

यह भी पढ़ें; मुरादाबाद: एक महिला से पूरा मोहल्ला परेशान, लोगों ने एसएसपी से की शिकायत

 

 

संबंधित समाचार