लखनऊ: सीआईएसएफ में नौकरी लगवाने के नाम पर शख्स से ठगे सात लाख रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीआईएसएफ रांची यूनिट में उपनिरीक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगों ने अमरोहा निवासी सुरेंद्र गिरी से सात लाख रुपये की ठगी कर ली। नीरज ने ठग के खिलाफ लखनऊ के गाजीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अमरोह के महमूदपुर निवासी सुरेंद्र गिरि ने बताया कि उसकी पहचान गाजीपुर थाना …

लखनऊ। सीआईएसएफ रांची यूनिट में उपनिरीक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगों ने अमरोहा निवासी सुरेंद्र गिरी से सात लाख रुपये की ठगी कर ली। नीरज ने ठग के खिलाफ लखनऊ के गाजीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अमरोह के महमूदपुर निवासी सुरेंद्र गिरि ने बताया कि उसकी पहचान गाजीपुर थाना क्षेत्र निवासी नीरज गिरि से वर्ष 2020 में हुई थी। नीरज खुद को आयकर विभाग में निरीक्षक बताता था। वर्ष 2020 में नीरज ने अंबेडकरनगर के रहने वाले सौरभ तिवारी नामक दोस्त के माध्यम से सुरेंद्र के बेटे की नौकरी सीआईएसएफ में लगवाने की बात कही। सौदा 10 लाख रुपए में तय हुआ, पर सुरेंद्र ने सात लाख रुपए पहले और तीन लाख नौकरी लगने के बाद देने की बात कही। नीरज ने अलग-अलग इंस्टालमेंट में कुल सात लाख रुपए सुरेंद्र से ले लिये।

बोकारो के भी एक युवक को बनाया था शिकार

सुरेंद्र ने बताया कि 25 मई 2021 को ट्रेनिंग के लिए उनका बेटा निशांत अपने दोस्त दानिश के साथ रांची को रवाना हुआ, पर बीच रास्ते में बोकारो उतरने को कहा गया। जहां एक कमरे में झूठा मेडिकल चेकअप किया और घर वापस भेज दिया। इसके बाद निशांक के व्हाट्स एप नंबर पर फर्जी नियुक्ति पत्र का पीडीएफ भेजा गया। पीडीएफ देखकर सुरेंद्र को शक हुआ तो उन्होंने सीएसआईएफ कार्यालय में तफ्शीश की। अंतत: ठगी का खुलासा हुआ। जब सुरेंद्र ने नीरज से पैसे वापस मांगे तो वह धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला ने बीजेपी पर किया वार, कहा- भाजपा प्रत्याशी के छुड़ा दिए छक्के, ईवीएम ने दी मात

संबंधित समाचार