उन्नाव: दो पक्षों के संघर्ष में चले ईंट-पत्थर, हुई फायरिंग!, एसपी आवास तक पहुंचा मामला
उन्नाव। सदर कोतवाली की ललउखेड़ा चौकी क्षेत्र के हुसैन नगर गांव दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष को लेकर शनिवार देर रात तक शहर में हंगामा बरपा रहा। यहां कई दिनों से प्रधान व दूसरे पक्ष में आरोपों प्रत्यारोपों का सिलसिला चल रहा था। जो दोनों पक्षो में पथराव के बाद शनिवार रात को एसपी …
उन्नाव। सदर कोतवाली की ललउखेड़ा चौकी क्षेत्र के हुसैन नगर गांव दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष को लेकर शनिवार देर रात तक शहर में हंगामा बरपा रहा। यहां कई दिनों से प्रधान व दूसरे पक्ष में आरोपों प्रत्यारोपों का सिलसिला चल रहा था। जो दोनों पक्षो में पथराव के बाद शनिवार रात को एसपी आवास तक भी पहुंच गया।
बताते हैं कि इससे पूर्व भी यह मामला पुलिस अधीक्षक की चौखट तक पहुंच चुका है। आमना सामना होने पर दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। चर्चा रही कि इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। चौकी इंचार्ज ललऊखेड़ा हसमत अली ने बताया की दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई।
उन्होंने फायरिंग की बात को सिरे से नकार दिया। इस मामले में एक पक्ष एसपी आवास तक भी पहुंचा। जिसमें मौजूदा प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच के टशन की बात सामने आ रही है। जिसमें चौकी प्रभारी पर भी पक्षपात के आरोप लग रहे हैं। मामले को चुनावी रंजिश से भी जोड़ कर देखा जा रहा। इस मामले में कोतवाली प्रभारी ओपी रॉय ने बताया कि तहरीर में जो भी आरोप लगाए गए हैं उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: देवबंद में एटीएस ने तीन मदरसा छात्रों को हिरासत में लिया, मचा हड़कंप
