पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा इस मामले में हुए थे गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल 22 फरवरी को पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा की गाड़ी से दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में मदर इंटरनेशनल स्कूल के पास हादसा हो गया था। जिसमें  विजय शेखर शर्मा ने जैगवार लैंड रोवर गाड़ी से दिल्ली पुलिस …

नई दिल्ली। पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल 22 फरवरी को पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा की गाड़ी से दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में मदर इंटरनेशनल स्कूल के पास हादसा हो गया था। जिसमें  विजय शेखर शर्मा ने जैगवार लैंड रोवर गाड़ी से दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी की गाड़ी में टक्कर मार दी थी। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस घटना के बाद विजय शेखर शर्मा मौके से अपनी गाड़ी को लेकर भाग निकले थे।

बता दें जिस गाड़ी में जैगवार लैंड रोवर टकराई थी वह दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी की गाड़ी थी। जिसे ड्राइवर पेट्रोल भरवाने के ड्राइवर लेकर जा रहा था। हालांकि उस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी गुड़गांव की कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड थी। जब पुलिस ने कंपनी से संपर्क किया तो पता चला की गाड़ी ग्रेटर कैलाश पार्ट 2 में रहने वाले विजय शेखर शर्मा चला रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने  विजय शेखर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि जमानती धाराएं होने के चलते उन्हें तुरंत जमानत दे दी गई थी।

 इसे भी पढ़ें-

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,116 नए केस आए सामने, 47 लोगों की मौत

 

 

संबंधित समाचार