प्रयागराज में जीत का जश्न मना रहे भाजपा समर्थक की हत्‍या, इलाके में तनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की जीत को लेकर पार्टी के समर्थक एक तरफ जहां काफी उत्‍साहित हैं और जश्‍न मना रहे हैं तो वहीं दूसरे दल के समर्थकों को यह रास नहीं आ रहा है। कुछ ऐसा ही प्रयागराज में शनिवार की रात में हुआ जब एक भाजपा समर्थक हिंसक झड़प के …

प्रयागराज। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की जीत को लेकर पार्टी के समर्थक एक तरफ जहां काफी उत्‍साहित हैं और जश्‍न मना रहे हैं तो वहीं दूसरे दल के समर्थकों को यह रास नहीं आ रहा है। कुछ ऐसा ही प्रयागराज में शनिवार की रात में हुआ जब एक भाजपा समर्थक हिंसक झड़प के दौरान मौत हो गई। दरसअल नेवादा गांव के कुछ युवकों ने मुबारकपुर चौराहे से सड़क पर डीजी बजाते हुए गांव की ओर जा रहे थे।

आगे बढ़ने पर यादव चौराहे के पास डीजी बजाने और विजय जूलूस निकालने का विरोध किया जाने लगा। इसे बंद करने को कहा गया, नहीं मानने पर आयोजकों और दूसरे पक्ष में कहासुनी शुरू हो गई। ऐसे में दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। पथराव किया और लाठी-डंडे से भी पिटाई की गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई और कई जख्‍मी हुए।

पुलिस उपद्रव करने वालों की तलाश कर रही है। वहां का माहौल तनावपूर्ण है। भाजपा के जिला मंत्री कमलेश पाल सुबह मौके पर पहुंचे। भाजपा नेताओं में हमला व हत्‍या को लेकर आक्रोश व्‍याप्‍त है। वहीं प्रभारी निरीक्षक के मनमानी पूर्ण रवैया से आहत भाजपा नेताओं ने बहरिया थाने का घेराव किया। मृतक युवक का शव लेने प्रभारी निरीक्षक रवि प्रकाश थाने से रवाना हो गए हैं भाजपा कार्यकर्ता थाने पर धरना दे रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना जब तक उपनिरीक्षक संजय यादव के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज होगा उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी भाजपा नेता धरने से नहीं उठेंगे।

पुलिस पर घटना में लीपापोती का आरोप

इतनी बड़ी घटना को पुलिस लीपापोती करने में जुटी है। इससे भाजपा नेताओं में जबरदस्त आक्रोश है। युवक का पिता गांव में यादव आबादी ज्यादा होने के कारण डरा सहमा हुआ है। वह कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। कहा जा रहा है कि यहां तक की रात में पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रवि प्रकाश हल्का दारोगा संजय यादव ने लड़के के पिता से लिखवा कर ले लिया है कि हम पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। आरोप है कि घटना को दुर्घटना का रूप दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-Russia-Ukraine War : यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंची रूसी सेना, शहरों पर तेज की बमबारी

संबंधित समाचार