मेरठ: पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, शुरू हुआ बदमाशों का सत्यापन
मेरठ। राज्य में चुनाव खत्म होते ही मेरठ पुलिस हरकत में आ गई। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में 32 टीम बनाकर लोगों का सत्यापन शुरू किया गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस संबंध में सीओ कोतवाली व थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि सभी अपराधियों का हर हाल में सत्यापन किया जाए। लिसाडिगेट इलाका …
मेरठ। राज्य में चुनाव खत्म होते ही मेरठ पुलिस हरकत में आ गई। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में 32 टीम बनाकर लोगों का सत्यापन शुरू किया गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस संबंध में सीओ कोतवाली व थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि सभी अपराधियों का हर हाल में सत्यापन किया जाए। लिसाडिगेट इलाका क्राइम के लिए बदनाम रहा है।
SSP प्रभाकर चौधरी ने पुलिस की 32 टीमें बनाकर जेल से बाहर आए बदमाशों की जानकारी के लिए घर-घर भेजकर उनका सत्यापन कराना शुरू कर दिया है।
SSP प्रभाकर चौधरी ने बताया कि अपराधियों की जांच के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पूर्व में अपराध करने वाले अपराधी। पुलिस इन सभी का सत्यापन कर रही है। वारदात में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
पढ़ें-मुरादाबाद : शरारती तत्वों ने होली में लगाई आग, गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन
