बरेली: मलूकपुर में करंट लगने से युवक की मौत, क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मलूकपुर में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। थाना क्षेत्र के मलकपुर के रहने वाले 22 वर्षीय आकाश आज सुबह अपने घर से नाश्ता करके निकले थे। उसके बाद अचानक से वह घर के …

बरेली, अमृत विचार। मलूकपुर में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। थाना क्षेत्र के मलकपुर के रहने वाले 22 वर्षीय आकाश आज सुबह अपने घर से नाश्ता करके निकले थे। उसके बाद अचानक से वह घर के सामने लगे बिजली के पोल में करंट आने से उसकी चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि बिजली के जर्जर तार की वजह से करंट आने से उसकी मौत हुई है। आसपास के लोग उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल में ले गए जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई बार जर्जर तार बदलने की मांग अधिकारियों से की गई लेकिन तारों को नहीं बदला गया।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

संबंधित समाचार