अयोध्या: पकड़ा गया 150 किलो खोवा, खाद्य विभाग की टीम कर रही कार्रवाई
अयोध्या। होली के त्योहार से पहले खाद्य विभाग ने बड़ी छापेमारी करते हुए 150 किलो खोवा पकड़ा है। हालांकि सैंपल लेने के बाद खोवा को छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला में जांच के बाद अगर खोवे में कोई गड़बड़ी निकलती है तो खोवा मालिक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। शनिवार-रविवार की …
अयोध्या। होली के त्योहार से पहले खाद्य विभाग ने बड़ी छापेमारी करते हुए 150 किलो खोवा पकड़ा है। हालांकि सैंपल लेने के बाद खोवा को छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला में जांच के बाद अगर खोवे में कोई गड़बड़ी निकलती है तो खोवा मालिक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार-रविवार की रात 3 बजे के करीब एक गाड़ी में जा रहे 150 किलो खोवे की सूचना जैसे ही खाद्य विभाग को मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद कोतवाली नगर की सिविल लाइन चौकी पुलिस व खाद्य विभाग की टीम ने बस अड्डे पर पहुंचकर खोवे को अपने कब्जे में ले लिया। खाद्य विभाग के सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि होली का सीजन है। इसलिए मिलावटी खोवे पर नजर रखी जा रही है। ऐसे समय में व्यापारी खोवे में सिंथेटिक का प्रयोग करते हैं।
हालांकि पकड़े गए खोवे को प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। जांच के बाद खोवे में गड़बड़ी निकलती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। खोवा कोतवाली नगर के चौक स्थित एक प्रतिष्ठित मिष्ठान कारोबारी का है। हमारा यह अभियान 17 मार्च तक चलता रहेगा। टीम में राकेश गुप्ता व दिनेश चौधरी भी मौजूद हैं।
